“लोकसभा चुनाव 2024: ‘इंतजार कीजिए’, रिजल्ट से पहले सोनिया गांधी का प्रतिक्रिया आया।”
“Lok Sabha Elections 2024: Awaiting the results of voting, it will be held on Sunday. Sonia Gandhi’s reaction has already come on the ‘exit poll’ data.”

“Lok Sabha Elections 2024: After the voting, the country is waiting for the results. In the ‘exit polls’ that have come out before this, it has once again been said that the NDA government will be formed at the Centre. However, the opposition is denying this. During this, Congress Parliamentary Party chief Sonia Gandhi has said that she has full hope that the actual results of the Lok Sabha elections will be completely different from the predictions of the exit polls.
What did Sonia Gandhi say?

Sonia Gandhi said that we need to wait… just wait and see… She further said that we have full hope that what is being shown in the exit polls? The results will be completely opposite. Let us tell you that after the last phase of voting last Saturday, the ‘exit poll’ was revealed. In this, it has been predicted that the Bharatiya Janata Party led National Democratic Alliance (NDA) will get a huge majority in the Lok Sabha elections.
What did Rahul Gandhi say?
Earlier, Congress leader and former party president Rahul Gandhi had said regarding ‘exit poll’ that its name is not exit poll but Modi media poll. This poll has nothing to do with truth. When he was asked how many seats the Indian alliance would get, he only replied that Sidhu Moosewala’s song suna hai aapne 295, we will get the same number of seats.

Opposition is denying exit polls
The opposition seems to be continuously denying the exit polls. Reaction of big leaders of India alliance has come on this. He has said that the election result will be completely different from this.
“लोकसभा चुनाव 2024: मतदान के परिणाम का इंतजार, रविवार को होगा. पहले ही ‘एग्जिट पोल’ के आंकड़ों पर सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया आई है।”
“लोकसभा चुनाव 2024: मतदान के बाद देश को रिजल्ट का इंतजार है। इससे पहले जो ‘एग्जिट पोल’ सामने आए हैं, उसमें एक बार फिर केंद्र में एनडीए सरकार बनने की बात कही गई है। हालांकि, विपक्ष इसे नकार रहा है। इस दौरान कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने कहा है कि वे पूरी उम्मीद रखते हैं कि लोकसभा चुनाव के असली परिणाम ‘एग्जिट पोल’ के अनुमान से बिल्कुल अलग होंगे।”

क्या कहा सोनिया गांधी ने
सोनिया गांधी ने कहा कि हमें इंतजार करने की जरूरत है…बस, इंतजार कीजिए और देखिए… आगे उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि एग्जिट पोल में जो दिखाया जा रहा है? नतीजे उसके बिल्कुल विपरीत होंगे. आपको बता दें कि गत शनिवार को अंतिम चरण के लिए हुए मतदान के बाद ‘एग्जिट पोल’ सामने आया था. इसमें में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.
क्या कहा राहुल गांधी ने
इससे पहले कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘एग्जिट पोल’ को लेकर कहा था कि इसका नाम एग्जिट पोल नहीं, मोदी मीडिया पोल है. इस पोल का सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है. जब उनसे सवाल किया गया कि इंडिया गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी, तो उन्होंने केवल इतना जवाब दिया कि सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है आपने 295, उतनी ही सीटें हमें मिलेंगी.

विपक्ष नकार रहा है एग्जिट पोल को
एग्जिट पोल को विपक्ष लगातार नकारता नजर आ रहा है. इसपर इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया आ चुकी है. उन्होंने कहा है कि चुनाव परिणाम इससे ठीक अलग होगा.

