सरायकेला में मौसी बड़ी में प्रभु जगन्नाथ की पूजा का धूमधाम से आयोजन, 350 वर्ष पुरानी है रथ यात्रा की परंपरा
मौसीबाड़ी में प्रवास के दौरान प्रभु जगन्नाथ के कल से कई रूप दिखाई देंगे। मौसी बाड़ी में प्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा अलग-अलग वेशों में नजर आएंगे। इस संबंध में रुपेश कुमार साहू ने कहा कि सरायकेला में रथ यात्रा करीब 350 वर्ष पुरानी है।

सरायकेला में जगन्नाथ मंदिर की स्थापना के संबंध में कहा जाता है कि सरायकेला के राजा उदित नारायण सिंहदेव ने अपने शासनकाल में यहां भव्य मंदिर का निर्माण कराया तथा रथ यात्रा उत्सव को पूरे क्षेत्र में एक अलग पहचान दी यह मंदिर की दीवारों में बनाए गए भगवान विष्णु के दस अवतारों की मूर्तियां किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेने में सक्षम है। उड़ीसा के ढेंकानाल से महापात्र परिवार द्वारा प्रभु जगन्नाथ की प्रतिमा लाकर यहां स्थापना की गई थी तभी से रथ यात्रा का आयोजन होता आ रहा है।

सरायकेला के रथ यात्रा की विशेषता है कि मौसी बाड़ी में प्रवास के दौरान प्रभु जगन्नाथ की राम बलराम, राम परशुराम , मत्स्य कच्छप आदि रूप में साज सज्जा की जाती है और इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में आसपास , दूरदराज, बंगाल, उड़ीसा, बिहार, झारखंड से भी लोग आते हैं। सरायकेला के तरह की साज सज्जा सिंहभूम के किसी भी जगन्नाथ मंदिर में नहीं होती है।देव सभा में श्री कृष्ण के विराट रूप के अनुपम दर्शन की झांकी बनाया गया। देव सभा को देखने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ती है। रथ मेला में विभिन्न प्रकार के झूले , ब्रेक डांस , बिजली झूला , नाव , मिकी माउस , मीना बाजार, लोहा दुकान , खिलौना दुकान, घरेलू सामान , फोटो स्टूडियो आदि लगे हैं । जगन्नाथ मेला समिति के द्वारा भंडारण का आयोजन किया गया है जो प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।

मां विपत्तारिणी की पूजा का हुआ आयोजन
मां विपत्तारिणी की पूजा में श्रद्धा और भक्ती के साथ हजारों की संख्या में महिलाएं पूजा अर्चना की। महिलाओं ने निर्जला उपवास कर 13 प्रकार के फल, फूल , पान , सुपारी , घास व मिठाई को भोग लगाकर श्रद्धा पूर्वक मां विपत्तारिणी की पूजा कि । महिलाओं ने अपने बाहों में रक्षा सूत्र बांधा । सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक महिलाओं की भीड़ रही। सभी महिलाएं पूजा अर्चना कर परिवार को विपत्तियों से मुक्ति और सुख समृद्धि कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में जगन्नाथ मेला समिति अध्यक्ष – श्री मनोज चौधरी , उपाध्यक्ष – श्री गोविंद साहू , सचिव – छोटेलाल साहू तथा सांस्कृतिक सचिव – रुपेश कुमार साहू , थाना चौक यंग क्लब के सारे सदस्य गण एवं सरायकेला थाना प्रभारी के द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया है।
