खरसावां एवं कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवों में मां लक्ष्मी पूजा का आयोजन

खरसावां एवं कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवों में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान पंडालों में मां लक्ष्मी की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने सुखमय जीवन की मां लक्ष्मी से कामना की। बड़ी संख्या में महिलाओं ने यह व्रत रखकर मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की।

खरसावां के श्री सिद्ध लक्ष्मी पूजा समिति दितसाही, बजार साही, बेहरा साई,असुरा बुरुडीह, सिमला,माहलीमुरुप,गितिलता,चिलकु, कृष्णापुर सहित खरसावां,कुचाई आदि क्षेत्र में मां लक्ष्मी की पूजा के लिए भव्य पंडाल स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। शाम को कई जगहों पर भंडारा का आयोजन किया गया है।

जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धर्मशास्त्रों के अनुसार इस दिन उपासना करने से धन की देवी मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती है। धन को देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए यह दिन सर्वोत्तम है।
