राजनगर के विक्रमपुर में सार्वजनिक मनसा पूजा कमिटी द्वारा धूमधाम से मां मनसा पूजा का आयोजन

राजनगर प्रखंड के ग्राम विक्रमपुर में सार्वजनिक मनसा पूजा कमेटी एवं विरेशन कैर्वत के घर में दोनों जगह तीन दिनों तक धूमधाम से मनसा पूजा का आयोजन किया गया। वही ब्रतियों द्वारा गाजे बाजे के साथ कलश लेकर तालाब गए वहां से विधिवत पूजा अर्चना कर पवित्र जल लेकर पूजा स्थल पर कलश स्थापित कर मां मनसा पूजा का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान महिलाएं , पुरुष दिन भर निर्जला उपवास कर लड्डू ,खीरा , नारियल , फूल, सिंदूर , विभिन्न प्रकार के फल से पूजा अर्चना किये। सभी श्रद्धालु मां के चरणों में माथा टेकते हुए , सांप , बिच्छू से सुरक्षित रहने , संतान की सुख- समृद्धि , रोग मुक्ति के लिए आशीर्वाद लिये , वहीं भक्तों ने बताया कि सच्चे मन से मां मनसा पूजा अर्चना करने से हर मनोकामनाएं पूरा होती है।पूजा को संपन्न कराने में समिति के सदस्य राम प्रसाद महतो , नुनु राम महतो , कृष्ण चंद्र महतो , गणेश चंद्र महतो ,सत्यनारायण दास, आलेक दास , सुनील दुबे , राजेश दुबे , भिखारी महाराणा, सोमनाथ नंद , नन्द लाल मंडल , रंजित कैर्वत , अजित कैर्वत , सुकरा मंडल, बिरेसन कैर्वत , मनतोष बारिक , नीलकंठ बारिक, मकरध्वज कैर्वत , कर्ण कैर्वत , भास्कर दास , विरदान सोय एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
