Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

महालिमोरूप:ठाकुराणी दरह में 14 जनवरी को हजारों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था पूर्वक मकर डुबकी


सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत मुरुप व गोविंदपुर गाँव के बीच संजय नदी के तट पर बड़े बड़े चट्टानों के बीच दैवी स्थल माता ठाकुराणी देवी की शक्ति पीठ के नजदीक “ठाकुराणी दरह” में मकर संक्रांति के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है जहाँ श्रद्धालु आस्था पूर्वक मकर डुबकी लगाकर माता ठाकुराणी देवी के दरबार में अपने व परिवार की सुख शांति व समृद्धि के लिए पूजा अर्चना करते है। मुख्य पुजारी शुक्रा सरदार ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी माता ठाकुराणी देवी की शक्तिपीठ में मकर पूजा 14 जनवरी को ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि शक्ति पीठ में माता ठाकुराणी देवी की सच्चे मन से आराधना करने वालों की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

बता दें कि मकर संक्रांति के दिन यहाँ पहुंचे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए “जय माँ ठाकुराणी सेवा समिति ” तत्पर रहकर प्रसाद के रूप में खीर खिचड़ी चाय आदि निशुल्क मुहैया कराती है जो एक पुण्य का कार्य है। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई।
माता ठाकुराणी देवी की दरबार पहुंचने के लिए रेलवे मार्ग में आप ट्रैन से महालिमोरूप रेलवे स्टेशन में उतरकर मुरुप गाँव होकर सुगमता से पहुंच सकते है। इसके अलावे सड़क मार्ग में आप सरायकेला से खरसावां मार्ग पर चलकर गोविंदपुर गाँव होते हुए सहज ही पहुंच सकते है।

Mahalimorup: Thousands of devotees will take Makar dip with faith on January 14 in Thakurani Darh.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *