Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर के सिद्धेश्वर शिव मंदिर डूमरडीहा, बुढ़ा बाबा मंदिर भीमखंदा, वानेश्वर बाबा मंदिर बाना में धूमधाम से महाशिवरात्रि पूजा एवं संकीर्तन का आयोजन

राजनगर प्रखंड के डुमरडीहा में शिवरात्रि के अवसर पर श्री श्री सिद्धेश्वर बाबा मंदिर में हजारों भक्त श्रद्धालुओं ने कतर बद्ध होकर जलाभिषेक किया। इस दौरान भक्तों ने भक्ति भाव से बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए सुख शांति वह समृद्धि की कामना की। शिवरात्रि के अवसर पर श्री श्री सार्वजनिक हरि संकीर्तन समिति डुमरडीहा के द्वारा अष्टम् प्रहर श्री श्री राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ का आयोजन किया गया। गुरुवार को भव्य धूलोट, गांव परिभ्रमण व महंत विदाई के साथ संकीर्तन का विधिवत समापन होगा। हरि नाम में योगदान देने वाले पार्टी सुपलडीह, डुमरडीहा ,लक्ष्मीपोसी, नौका एवं जुड़ी।

भीमखंदा बुढ़ा बाबा मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना की। सभी श्रद्धालु भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर सुख शांति व रोगमुक्त होने की कामना किये। शिव पूजा कमेटी भीमखंदा के द्वारा अष्टम् प्रहर संकीर्तन का आयोजन किया गया है। हरिनाम संकीर्तन में योगदान देने वाले संकीर्तन मंडली :- दीनबंधु दास गोस्वामी काड़ा डूबा घाटशिला, बनमाली दास गोस्वामी सालडीह बलरामपुर पश्चिम बंगाल, गोलक बिहारी दास लावा पटमदा पूर्वी सिंहभूम, समीर प्रमाणिक मां मनसा महिला संप्रदाय बांकुड़ा, परीक्षित दास नीलाचले महिला संप्रदाय, रुद्र प्रताप महतो भीमखंदा सरायकेला।

श्री श्री 108 वानेश्वर प्राचीन शिव मंदिर बाना में हजारों शिव भक्तों ने पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख शांति की कामना की। श्री श्री शिव पूजा कमेटी बाना के द्वारा अष्टम् प्रहार संकीर्तन का आयोजन किया गया । हरि नाम संकीर्तन में योगदान देने वाले संकीर्तन मंडली – समीर दास बांकुड़ा, राजू दास बांकुड़ा, वुकडु महतो टांगरानी, परेश महतो कांकी, परशुराम महतो कांकी, लक्ष्मी नारायण महतो सरगछीड़ा। पूजा सह संकीर्तन के सफल आयोजन में समिति के सदस्य एवं ग्रामीणों का सहरनीय में योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *