महेंद्र सिंह धोनी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जमा किया 38 करोड़ एडवांस टैक्स
रांची :-भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 31 मार्च तक एडवांस टैक्स के रूप में 38 करोड़ रुपए जमा किया है. वहीं, वित्तीय वर्ष 2021-22 में महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड के सबसे बड़े करदाता के रूप में अपनी आमदनी पर टैक्स के रूप में कुल 38 करोड़ रुपए का भुगतान किया था. एमएस धोनी की ब्रांड वैल्यू आज भी बरकरार है हालांकि उनके पिछले और इस वर्ष के टैक्स के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी आमदनी में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है.

Ranchi :- Former Indian cricket team captain Mahendra Singh Dhoni has deposited Rs 38 crore as advance tax till March 31 for the financial year 2022-23. At the same time, in the financial year 2021-22, Mahendra Singh Dhoni paid a total of Rs 38 crore as tax on his income as the largest taxpayer of Jharkhand. MS Dhoni’s brand value is still intact, although on the basis of his last and this year’s tax, it is estimated that there has not been any significant increase in his income.
