Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ईचागढ़ विधानसभा के नीमडीह समेत कई जगहों पर मईया सम्मान यात्रा 27 को, विधायक सविता महतो ने किया सभा स्थल का निरिक्षण

ईचागढ़ : मईया सम्मान यात्रा 27 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम जिला के बोड़ाम के रास्ते ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रेवश करेंगे। इस दौरान यात्रा में मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पांडे, सांसद जोबा मांझी, विधायक कल्पना सोरेन, समेत ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल होंगे।

ईचागढ़ विधानसभा में यात्रा बोड़ाम बॉडर सामानपुर से प्रारम्भ होकर मांझीडीह मोड़, केतूंगा मोड़, नीमडीह फाटक, नीमडीह मोड़ में शहीद निर्मल महतो स्टेचु में स्वागत, नीमडीह प्रखंड परिसर में जनसभा होंगे। इसके बाद रघुनाथपुर मोड़, जामडीह फाटक, जाहेरा मोड़, पितकी फाटक होते हुए चांडिल स्टेशन मोड पहुंचेंगे जहां से चांडिल बाजार होते हुए, चांडिल गोलचक्कर साधन होटल होते हुए काटीया स्टेडियम में जनसभा में बदलेंगे।

यात्रा को सफल बनाने को लेकर बुधवार को विधायक सविता महतो ने नीमडीह प्रखंड मैदान व काटीया स्टेडियम मैदान का निरिक्षण किया। इस दौरान विधायक ने प्रखंड के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा मईया सम्मान यात्रा में ईचागढ़ विधानसभा से हज़ारों कि संख्या में महिला शामिल होंगे। इस अवसर पर नीमडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार, नीमडीह थाना प्रभारी सनतन तिवारी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, टिंकू महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *