राजनगर के डुमरडीहा पंचायत सचिवालय में आज से जन्म – मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने की हुई शुरुआत
राजनगर प्रखण्ड अन्तर्गत डुमरडीहा पंचायत सचिवालय में आज से जन्म – मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने की शुरुआत हो गई है। मुखिया श्री निमाय सोरेन एंव पंचायत सेवक रोशन पुरती द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए। इस पहल से ग्रामीणों को अब जन्म – मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। पूर्व में ग्रामीणों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रखण्ड कार्यालय जाना पड़ता था। जिससे उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। पंचायत सचिवालय से जन्म – मृत्यु प्रमाणपत्र मिलने से ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों बचेगा। यह एक सराहनीय पहल है, जिसकी वजह से ग्रामीणों प्रशासन को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण तक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच सकेगा।

