Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गम्हरिया के चमारू में वैशाख संक्रांति के शुभ अवसर पर मानभूम शैली की छ:ऊ नृत्य का आयोजन संपन्न

गम्हरिया प्रखंड के ग्राम चमारू में वैशाख संक्रांति के शुभ अवसर पर मानभूम शैली की छ:ऊ नृत्य का आयोजन किया गया। छःऊ नृत्य शैववाद , विष्णव वाद में पाए गए धार्मिक विषयों पर आधारित लोकनृत्य के साथ किया गया। कलाकारों ने गणेश वंदना , महिषासुर बोध , हर पार्वती , कृष्ण लीला , जरा सिंधु , अभिमन्यु बोध,सिदो कान्हू आदि छःऊ नृत्य प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया एवं मंत्र मुग्ध कर दिया।

प्रसिद्ध छःऊ काॅंकिजाहिरा हर गौरी पार्टी पुरुलिया उस्ताद विभुती महतो एवं चाकिरवन किशलय संघ पुरुलिया उस्ताद विभूति महतो। कलाकारों ने एक से एक बढ़कर छःऊ नृत्य का प्रदर्शन किया। छःऊ नृत्य का आनंद उठाने के लिए दूध दराज गांवों से पहुंचे हजारों लोगों की भीड़ सुबह तक रही । छःऊ नृत्य को सफल बनाने में समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *