सरायकेला पूर्व उपाध्यक्ष सह सरायकेला विधानसभा के संयोजक मनोज चौधरी ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की उपाधि देने की घोषणा पर हर्ष जताया
सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह सरायकेला विधानसभा के संयोजक मनोज चौधरी ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की उपाधि देने की घोषणा पर हर्ष जताया उक्त उत्सव पर कहा किकट्टर सनातनी श्री राम रथ द्वारा श्री राम की ज्योत जन-जन में जगाने वाले श्री राम मंदिर पुर्ननिर्माण के पुरोधा मेरे प्रेरणास्रोत श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी का पुरा राष्ट्र कृतज्ञ है।

भाजपा नीत के शासन में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भारत रत्न की उपाधि की घोषणा से प्रत्येक सनातनी उत्साहित है।हमारी सरकार का यह फैसला प्रत्येक राम भक्त सनातनी के लिए गौरव की बात है इस घोषणा के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का हृदय से आभारश्री आडवाणी जी का भारत के विकास में योगदान बहुमूल्य है। उन्होंने देश में जमीन पर काम करके सेवा की और देश के उपप्रधानमंत्री बने।

उन्होंने गृह मंत्री और सूचना प्रसारण मंत्री के तौर पर भी देश की सेवा की। उनका संसदीय योगदान हमेशा याद किया जाएगा। आडवाणी जी ने दशकों तक देश के लोगों की सेवा की। एकता और पारदर्शिता और राजनीतिक नैतिकता सुचिता के मामले में उन्होंने उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्हें भारत रत्न दिया जाना एक बेहद भावुक पल वे हमारे जैसे कार्यकर्ताओ के प्रेरणास्रोत हैं हमने उनसे बहुत कुछ सीखा है।
