राज्य के कई IAS अधिकारियों का तबादला, दो को मिला अतिरिक्त प्रभार
IAS Transfer In झारखंड :* राज्य में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. साथ ही कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. बता दें कि डॉ. अमिताभ कौशल समेत दो आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है साथ ही दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है कार्मिक, प्रशासनिक और राजभाषा सुधार विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है. योजना एवं विकास विभाग रांची के सचिव डॉ० अमिताभ कौशल को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है
*किस अधिकारी को क्या मिला ?*
योजना एवं विकास विभाग रांची के सचिव डॉ० अमिताभ कौशल को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. डॉ0 कौशल को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, रांची और सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग, झारखण्ड, रांची का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

जल संसाधन विभाग, झारखण्ड, रांची के सचिव पद पर पदस्थापित प्रशांत कुमार, भा.प्र.से. (झा. 2004), (अतिरिक्त प्रभार- प्रशासक, सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना, जमशेदपुर ) को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव योजना एवं विकास विभाग, झारखण्ड, रांची का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग, झारखण्ड, रांची के सचिव पद पर पदस्थापित विप्रा भाल, भा.प्र.से. (झा: 2006) को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, वाणिज्य कर विभाग, झारखण्ड, रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
वहीं, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, रांची के विशेष सचिव पद पर पदस्थापित चन्द्रशेखर, भा.प्र.से. (झाः 2008) ( अतिरिक्त प्रभार- निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, झारखण्ड, रांची, निबंधन महानिरीक्षक, झारखण्ड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है

IAS Transfer In Jharkhand :* Many IAS officers have been transferred in the state. Along with this, additional charge has also been assigned to some officers. Let us tell you that two IAS officers including Dr. Amitabh Kaushal have been transferred, as well as two officers have been given additional charge. The Department of Personnel, Administrative and Official Language Reforms has also issued a notification related to this. Dr Amitabh Kaushal, Secretary, Planning and Development Department, Ranchi has been transferred and posted as Secretary, Food, Public Distribution and Consumer Affairs Department, Ranchi till further orders.
*Which officer got what?*
Amitabh Kaushal, Secretary, Planning and Development Department, Ranchi has been transferred and posted as Secretary, Food, Public Distribution and Consumer Affairs Department, Ranchi till further orders. Dr. Kaushal has been given additional charge of Secretary, Revenue, Registration and Land Reforms Department, Jharkhand, Ranchi and Secretary, Disaster Management Division, Jharkhand, Ranchi along with his duties till further orders.
Prashant Kumar, IAS, has been posted as Secretary, Water Resources Department, Jharkhand, Ranchi. (Jha. 2004), (Additional Charge – Administrator, Subarnarekha Multipurpose Project, Jamshedpur) has been given additional charge of Secretary Planning and Development Department, Jharkhand, Ranchi along with his duties till further orders.
Vipra Bhal, IAS, has been posted as Secretary, Department of Information Technology and E-Governance, Jharkhand, Ranchi. (Jha: 2006) has been given the additional charge of Secretary, Commercial Taxes Department, Jharkhand, Ranchi along with his duties till further orders.
On the other hand, Chandrashekhar, IAS, posted as Special Secretary of Home Jail and Disaster Management Department, Jharkhand, Ranchi. (Jha: 2008) (Additional charge – Director, Primary Education, Jharkhand, Ranchi, transferred to Inspector General of Registration, Jharkhand, Ranchi) appointed in his own pay scale on the post of Secretary in-charge, Rural Development Department, Jharkhand, Ranchi till further orders and has been posted
