Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नशा मुक्त अभियान के तहत सरायकेला में मैराथन दौड़ का आयोजन

सरायकेला नशे के खिलाफ सरायकेला में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया मैराथन दौड़ के बाद लोगों को शपथ दिलाई गई। यह मैराथन दौड़ एन आर 10+2 स्कूल से बिरसा मुंडा स्टेडियम तक निकाली गई 4 किलोमीटर मार्ग मैराथन के माध्यम से तय किया गया सरायकेला एसडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि हमारा समाज तभी पूर्ण रूप से नशा मुक्त होगा जब हम सब इसकी हानियों से पूर्ण तथा सजग होंगे कि यह नशा और अन देखे रूप से एक परिवार से समाज और फिर समाज से देश के अंदर ही होगा अंदर खोखला कर रहा है जिससे हम बचाव एवं सुझाव दोनों को आवश्यकता है।

एसडीओ ने कहा कि इस अभियान में यह बताया जा रहा है कि नशा करने से समाज की बहुत ज्यादा नुकसान होता है जो युवा नशे के शिकार हो जाते हैं उनके स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है इसके अलावा नशे के कोई प्रभाव भी होता है जैसे की आर्थिक स्थिति खराब होना घर में झगड़ा सामाजिक अपराध का सामना करना आदि। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहां की ऐसी कोई बदलते व्यक्ति के जीवन में नशा करने की वजह से ही जाता है कि नशे से समाज और देश की काफी नुकसान होता है।

समाज को इससे बचाने के लिए नशे के सौदेबाज पर कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता है उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे के कारोबारी की सूचना ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि इन सौदागरों पर पुलिस कार्रवाई कर उनकी कमर तोड़ी जा सके और नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके। मैराथन दौड़ में जिले के सभी प्रशासनिक कर्मी एवं समाजसेवी, बच्चों भी शामिल थे‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *