खरसावां में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
खरसावां के विषयगोडा गांव में बच्चे को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया जिससे से तंग आकर विवाहित महिला ने अपने घर के पंखा से साड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया यह घटना रविवार सुबह की है महिला की मौत से समाज के साथ-साथ विषयगोडा गांव में मातम छा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार खरसावां के विषयगोडा निवासी तारणी सेन मंडल का विवाह सरायकेला के गोविंदपुर निवासी सुष्मिता मंडल के साथ हुआ था उनका एक 10 माह के पुत्र नमन मंगल है तारणी सेन मंडल गम्हरिया के कोलाविरा में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है शनिवार को शाम तारणी सेन मंडल रात ड्यूटी गया था प्रत्येक रात बच्चे नमन मंडल का नींद जब भी खुलता है उसकी मां सुष्मिता मंडल उसे अपने सास ससुर के हवाले छोड़कर सोने चली जाती है।

रविवार को सुबह लगभग 4,30 बजे बच्चे के उठने पर बच्चे को सास ससुर के पास छोड़कर सोने चली गई। जब पति तारणी सेन मंडल रविवार को सुबह लगभग 7 से आठ के बजे के बीच काम से लौट कर पत्नी को उठाया इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ जिससे नाराज होकर पत्नी सुष्मिता मंडल ने अपने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और साड़ी से पंखा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे निकाला तब तक उसकी मौत हो चुका था घटना की सूचना पाकर खरसावां पुलिस विषय गीडा गांव पहुंचा और सब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है। खरसावां पुलिस मामले को जांच में जुटी है।
