Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में सुहागिन महिलाओं ने की बट सावित्री पूजा

सरायकेला खरसावां के गांव एवं शहरी क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने आज गुरुवार को अमर सुहाग की कामना के साथ बट सावित्री की पूजा की पारंपरिक सीलह क्षृगार के साथ सुहागिन महिलाए पूजन सामग्री लेकर सुबह से बट वृक्ष के नीचे पहुंचे हैं हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि पर बट सावित्री की पूजा की जाती है इसे “सावित्री अमावस्या” भी कहा जाता है।

इसी दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखते हैं विधि विधान में पूजा अर्चना की इसके बाद सावित्री सत्यवान की वृत पंडित के द्वारा कथा सुनकर पति और पूरी परिवार के खुशहाली जीवन की कामना की इसके बाद सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे की सुहाग का समान भेंट किया फिर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के पेर धीये। और उन्हें प्रसाद देकर अपना व्रत तोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *