मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला द्वारा आज विश्व योग दिवस के अवसर पर सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक बिरसा मुंडा स्टेडियम में योगाभ्यास का आयोजन
मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा द्वारा आज विश्व योग दिवस के दिन सभी युवा साथी बड़े बुजुर्ग माताओं द्वारा सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक बिरसा मुंडा स्टेडियम में योगाभ्यास किया गया और हर दिन 60 मिनट अपने शरीर के लिए व्यायाम के लिए निकालने का प्रण लिया गया।

शरीर स्वस्थ तो हर दिन मस्त। मौजूदा सदस्य और बड़े बुजुर्ग – आकाश अग्रवाल/ विकाश अग्रवाल/सत्यनारायण अग्रवाल/मनोज चौधरी/अरुण चौधरी/संजय चौधरी/संजय सेक्सेरिया/अरुण सेक्सेरिया/रेखा सेक्सेरिया/इंद्रा अग्रवाल/आशा अग्रवाल/ब्रह्माकुमारी दीदी /रितु अग्रवाल/के साथ और भी लोग मौजूद थे,। अध्यक्ष नीतीश कुमार चौधरी ने कहां की संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 दिसंबर 2014 को योग दिवस मनाने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है। इसके बाद पहली बार 21 जून 2015 को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए योग बेहद फायदेमंद है इसलिए इसे दुनिया भर में बढ़ावा देने के लिए, हर साल योग दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक रूप से योग के अनगिनत लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ानाहै।अध्यक्षनीतीश कुमार चौधरीसचिव अनमोल सेक्सेरिया कोषाध्यक्ष अभिषेक सेक्सेरिया उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल भी शामिल हुए।
