सरायकेला मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए हुई नापी

सरायकेला नगर क्षेत्र अंतर्गत मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मंगलवार को भी दूसरे दिन सड़क की नापी हुई ।मुख्य सड़क पर कालूराम चौक से लेकर हनुमान मंदिर चौक तक मापी किया गया ,जिसमें सड़क की चौड़ाई लगभग 30 फीट के आसपास है। नक्शा के आधार पर नापी करते हुए कई दुकानदारों द्वारा सरकारी सड़क का अतिक्रमण करने कि मामला सामने आया है।

दुकानदारों द्वारा अपनी प्रचार बोर्ड तथा पार्किंग एरिया पूरी तरह से सड़क पर रखा है। यहां तक की कई दुकानदारों ने अपनी शोकेस भी अतिक्रमित सड़क पर लगा रखा है। सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। तीन दिन के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।
