Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में बसंती पूजा को लेकर बैठक संपन्न, निःशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार का होगा आयोजन

खरसावां : श्री श्री 108 मां बसंती पूजा समिति की ओर से मंदिर परिसर में एक बैठक पूजा समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र आचार्य के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति है इस वर्ष भी मां बसंती पूजा पूरे विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना कर हर्ष उल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।

मंदिर परिसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति आगामी 7 अप्रैल को मंदिर परिसर पर ब्राह्मण लड़कों का निशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया है कि सामूहिक उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए पंजीयन करना पड़ेगा।

दिनांक 01/3/2025 से आवेदन पत्र पूजा समिति के उपदेष्टा सुकुदेव पति से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 25 मार्च है। बैठक में मुख्य रूप से पूजा समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र आचार्य, सचिव कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी, हरकुमार दाश, पंकज मिश्रा, विरीजा पति,असीत मिश्रा, अशीक षाड़ंगी, सुशील षाड़ंगी, राजेश मिश्रा, सरोज मिश्रा, सुजीत हाजरा, प्रीति रंजन नंदा, प्रवीण षाड़ंगी, रणजीत मिश्रा, भास्कर आचार्य आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *