ओड़िआ मध्य विद्यालय आदित्यपुर में बैठक, माननीय मुख्यमंत्री का जताया आभार
आज दिनांक 17 मार्च को ओड़िआ मध्य विद्यालय आदित्यपुर सभा कक्ष में प्रधानाध्यपीका श्रीमती ममता झा एवं उत्कल सम्मेलन गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ सतपति शत्पथी के संयुक्त अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित तथा ओड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर के पूर्व प्रधानाध्यापिका का श्रीमती संध्या प्रधान उत्कल सम्मेलन गम्हरिया प्रखंड के संरक्षक के सुनील कुमार स्थाई सदस्य सौभाग्यवती देवी, अरुण आचार्य ,संजय सत्पथी कोयला डूंगरी ओरिया मध्य विद्यालय के सचिव जयंती दास आदि उपस्थित थे ।बैठक में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया दिशा निर्देश के आलोक में मातृभाषा ओड़िया पठन-पाठन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। श्रीमती संध्या प्रधान ने बताया दिनांक 13 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री से भेंट के क्रम में मुख्यमंत्री जी बताएं ओड़िया विद्यार्थी जिन क्षेत्र में उपलब्ध है वहां घंटी आधारित शिक्षण देने की प्रावधान किया जा चुका है, और भाषा की उत्थान हेतु ओड़िया एकेडमी गठन का निर्णय भी लिया गया है। इस ऐतिहासिक निर्णय को उत्कल सम्मेलन के द्वारा स्वागत किया गया मुख्यमंत्री जी का इस निर्णय से उड़िया भाषावासी विद्यार्थी एवं अभिभावक लाभान्वित होने की आशा जताया गया ।आने वाली दिनों में उड़िया भाषा का शिक्षण तथा उत्थान हेतु बैठक में कुछ निर्णय लिया गया ।

नामांकन के समय में नामांकन पंजी में सभी विद्यार्थी को का मातृभाषा उल्लेख करने का निर्णय लिया गया जिससे ओड़िया,बंगाल ,हो संथाल आदि सभी भाषा के विद्यार्थी चिन्हित हो पाएंगे तथा सरकार द्वारा दिया जा रहा है मातृभाषा शिक्षण का लाभ उठा पाएंगे ।आने वाली दिनों में उड़िया भाषा वासी बहुल क्षेत्र में विद्यार्थी एवं अभिभावक उत्प्रेरित करने की निर्णय भी लिया गया, तथा शिक्षकों के द्वारा सही निर्णय के आधार पर विद्यार्थी अपने मातृभाषा में पठन-पाठन करने में समर्थ हो पाएंगे जिससे मातृभाषा शिक्षक के माध्यम से ज्ञान भाषा का विकास एवं पठन-पाठन में सुविधा उपलब्ध हो पाएगा। घंटी आधारित शिक्षक उपलब्ध कराने का निर्णय माननीय मुख्यमंत्री द्वारा एक बेहतरीन कदम है जिससे विद्यार्थी विद्यालय एवं समग्र समाज लाभान्वित हो पाएगा। कार्यक्रम में के धन्यवाद श्री अरुण आचार्य प्रवक्ता उत्कल सम्मेलनी के द्वारा दिया गया।
