Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भाजपा खरसावां नगर बुथ संख्या 165 की बैठक संपन्न

भाजपा खरसावां नगर बुथ संख्या 165 की बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर कमेटी के उपाध्यक्ष पहलवान पुष्टि को अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री सह नगर प्रभारी दुलाल स्वासी, विश्वजीत प्रधान, नगर अध्यक्ष नयन नायक, जितने धीडाई, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इस बैठक में सभी सदस्यों ने सर्व समिति से बुथ संख्या 165 के अध्यक्ष के रूप में श्रीमती विणापाणी ज्योतिषी के चुना गया। जिला मंत्री सह नगर प्रभारी दुलाल स्वासी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहां के आप सभी भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता है आप में काफी ऊर्जा समाहित है बस अपनी क्षमता को क्षेत्र को जनता तक पहुंचा दीजिए हमें खरसावां नगर के लगभग सभी बुथो से आगामी विधानसभा चुनाव में विजय होने से कोई रोक नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मोदी जी का मन की बात सुनै और आगामी 15 सितंबर को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले मोदी को सभा में सम्मिलित होना है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार के द्वारा क्षेत्र की जनता के लिए सैकड़ो जन कल्याणकारी योजना चलाया जा रहा है केवल हम सभी कार्यकर्ता जनता को बताना है कि यह हमारी सरकार कर रही है। और हेमंत सोरेन सरकार झूठ ओर फरेब का कार्य कर रही है। इस बैठक में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के महिलाएं एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *