Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

*महालिमोरूप के जगन्नाथपुर में जन्माष्टमि पूजन उत्सव को लेकर बैठक आयोजित*

सरायकेला : क्षेत्र के सुप्रसिद्ध जन्माष्टमी पूजन उत्सव सह मेला का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास वातावरण में महालिमोरुप के जगन्नाथपुर में प्रतिवर्ष संपन्न होता है जिसमें जिले भर से लोग इस उत्सव सह मेला का लुफ्त उठाने जगन्नाथपुर गाँव पहुँचते है। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उक्त उत्सव के सफल आयोजन हेतु सरायकेला प्रखण्ड के मुरुप पंचायत अन्तर्गत जगन्नाथपुर गाँव के रांगाटांड मैदान पर स्थित भगवान श्रीकृष्ण मन्दिर प्रांगण में जन्माष्टमी पूजा सह उत्सव को लेकर आज शनिवार को मन्दिर प्रांगण में महालिमोरूप क्षेत्रीय गौड़ समाज के अध्यक्ष नीलसेन प्रधान की अध्यक्षता पर एक बैठक की गई। बैठक में जन्माष्टमी पूजा सह उत्सव के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक दिनांक 23 जुलाई 2023 रविवार को प्रात 10 बजे मन्दिर प्रांगण में किया जाएगा। आगामी बैठक में जन्माष्टामि पूजा सह उत्सव संचालन समिति का पुर्नगठन किया जाएगा। समिति में महालिमोरूप क्षेत्रीय गाँव के बुद्धिजीवी लोगों को जोड़ा जाएगा। बैठक में जगन्नाथपुर ग्राम प्रधान अर्जुन प्रधान,अमीन प्रधान, मातु प्रधान, शंभुनाथ प्रधान , मकरध्वज प्रधान, राम कुमार ग्वाला, जगन्नाथ प्रधान, हेमसागर प्रधान, राजेंद्र प्रधान, पंचम प्रधान आदि लोग उपस्थित थे।

Seraikela: The region’s well-known Janmashtami worship festival cum fair is organized every year at Jagannathpur in Mahalimorup in a very joyful atmosphere, in which people from all over the district reach Jagannathpur village to enjoy this festival cum fair. Like every year, for the successful organization of the said festival this year, Mr. Nielsen, President of Mahalimorup Regional Gaur Samaj, in connection with the Janmashtami Puja-cum-festival in Lord Krishna temple premises located on the Rangatand grounds of Jagannathpur village under Murup Panchayat of Seraikela Block, in the temple premises on Saturday. A meeting was held under the chairmanship of the Pradhan. In the meeting discussions were held regarding Janmashtami puja cum festival. It was decided in the meeting that the next meeting will be held on Sunday, 23 July 2023 at 10 am in the temple premises. Janmashtami Puja cum Festival Steering Committee will be reconstituted in the upcoming meeting. Intellectuals of Mahalimorup regional village will be included in the committee. Jagannathpur village head Arjun Pradhan, Amin Pradhan, Matu Pradhan, Shambhunath Pradhan, Makardhwaj Pradhan, Ram Kumar Gwala, Jagannath Pradhan, Hemsagar Pradhan, Rajendra Pradhan, Pancham Pradhan etc. were present in the meeting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *