Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला जिला के प्रवासियों को दिया जाएगा एसआईएस में रोजगार

सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया एवं सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड द्वारा सरायकेला जिला में निम्नलिखित स्थानों पर दिनांक 15/02/24 से 23/02/24 तक भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है भर्ती शिविर में 750 सुरक्षा जवान एवं 250 सुपरवाइजर का चयन किया जाएगा सभी चयनित उम्मीदवारों को रीजनल ट्रेंनिंग अकैडमी कोलाबीरा जमशेदपुर में 1 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा

जिसमें पी टी ड्रिल थ्योरी औद्योगिक सुरक्षा वीआईपी सुरक्षा प्राथमिक उपचार फायर फाइटिंग कंप्यूटर सिक्योरिटी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा सरकारी कार्यलय की सुरक्षा इत्यादि का प्रशिक्षण प्रदान करके सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड में 5000 स्थानों पर नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी भर्ती के संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि भर्ती होने के लिए शारीरिक रूप से स्वास्थ्य सुरक्षा जवान की उम्र 21 ..37 वर्ष ऊंचाई 168 सेंटीमीटर एवं वजन 56 किलो से ऊपर होना चाहिए तथा सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 21 वर्ष से 37 वर्ष ऊंचाई 170 सेंटीमीटर एवं वजन 56 किलो है अधिकारी ने बताया कि देशभर में अनेक प्रकार के पाठ्यक्रम का संचालन किया जाता है

तथा क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सोरयकेला जिला के युवको का चयन करके प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा सरायकेला जिला प्रखण्ड परिसरों में दिनांक 15,16 फरवरी कुकड़ु ,17,19 फरवरी नीमडीह ,20,21 फ़रवरी चण्डिल, 22,23 फ़रवरी ईचागढ़ प्रखंड परिसर ,में शारीरिक मापदंड एवं लिखित परीक्षा लिया जाएगा उम्मीदवारों को प्रशिक्षण हेतु नियुक्ति पत्र दिया जाएगा प्रशिक्षण के उपरांत सभी जवानों को एसआईएस इंडिया लिमिटेड जो आई एस ओ 2008 मानव विभाग में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्य स्थल लाल किला कुतुब मीनार फतेहपुर सीकरी खजुराहो सांची स्तूप स्टेट बैंक एटीएम बैंक ऑफ बड़ौदा सीआईडी बिरला ग्रुप म्यूजियम वर्ल्ड एयरपोर्ट इत्यादि प्रदान की जाएगी साथ ही प्रशिक्षण के उपरांत उम्मीदवारों को एसआईएस के द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा भर्ती अधिकारी ने बताया कि उन्हें जहां पर तैनात किया जाएगा

राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम 1984 के अंतर्गत अन्य भत्ता योग्यता अनुसार सरकारी पेंशन विधवा पेंशन बोनस ग्रेविटी ईएसआई ग्रुप इंश्योरेंस मेडिकल आवास एवं दो बच्चों को आईपीएस देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था तथा स्थानांतरण के दौरान यात्रा भत्ता एवं खाने की सुविधा दी जाती है भर्ती अधिकारी ने बताया कि देश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए विभाग क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर क्षेत्र की बेरोजगारी दूर करने के उद्देश्य से इस तरह का शिविर का आयोजन किया गया है अन्य जानकारी के लिए संपर्क करें 7908734026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *