Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के जर्जर भवन के मरम्मती को लेकर मंत्री प्रतिनिधि राजाराम गुप्ता ने उपायुक्त को लिखा पत्र

चाईबासा :- जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग कार्यालय चाईबासा का भवन जर्रर होने के कारण कभी भी छत गिरने से दुर्घटना घट सकती है। वही भवन की मरम्मती को लेकर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण छोड़कर )एवं परिवहन विभाग के मंत्री श्री दीपक बिरूवा के प्रतिनिधि राजाराम गुप्ता ने बुधवार को उपायुक्त प .सिंहभूम को पत्र लिखकर यथाशीघ्र उचित पहल करने की मांग की।

पत्र में उल्लेख किया गया कि जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के चाईबासा कार्यालय के जर्जर होने के कारण भवन के सभी कमरों के साथ-साथ न्यायालय कक्ष में भी छत से पानी गिर रहा है साथ ही कमरों के खिड़कियों से भी पानी रिसने के कारण बिजली के वायरिंग कई बार शॉर्ट कर चुके हैं। भवन के छत से पानी रिसने के कारण कार्यालय के दस्तावेज व अन्य कागजात भी खराब हो रहे हैं।

वहीं जिला उपभोक्ता विवाद निवारण कार्यालय में न्यायिक कार्यों को निष्पादित करने में कर्मियों के साथ-साथ कार्यालय आने वाले अधिवक्ताओं व आम जनमानस को काफी कठिनाइयों हो रही है, हमेशा छत गिरने का खतरा मंडरा रहा है। गौरतलब है कि कार्यालय भवन के छत से पानी गिरने से कार्यालय कर्मियों को छाता लेकर बैठकर काम करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *