Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कल्पना सहित मंत्रियों एवं सांसद ने देवेंद्र माझी को दी श्रद्धांजलि

गोइलकेरा: मंईयां सम्मान यात्रा रविवार को गोइलकेरा पहुंची। इस दौरान गोइलकेरा बाजार में गांडेय की विधायक सह झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन, कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री बेबी देवी, आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने जल, जंगल, जमीन आंदोलन के अगुवा पूर्व विधायक देवेंद्र माझी की स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान स्व देवेंद्र माझी की पत्नी सिंहभूम की सांसद जोबा माझी समेत सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा देवेंद्र माझी जैसे लोगों की शहादत से अपने जल, जंगल और जमीन की रक्षा की प्रेरणा मिलती हैं।

उन्होंने मंईयां सम्मान योजना को लेकर लोगों से पूछा की खाते में राशि आ रही हैं न भीड़ से हां की आवाज आते ही कहा विपक्ष चाहे जितना जोर लगा लें मंईयां सम्मान योजना कभी बंद नहीं होगी। गोइलकेरा से मनोहरपुर जाने के क्रम में डेरवां चौक में गुवा गोलीकांड के शहीद ईश्वर सरदार के स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *