सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां में विश्व जनसंख्या दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव

विश्व जनसंख्या दिवस का कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर विधायक प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनूप सिंह देव ने किया। विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने कहा कि खरसावां के सभी 13 पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया जाए।

विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने जागरूकता अभियान का वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह वाहन खरसावां प्रखंड के सभी पंचायत में जागरूकता अभियान के माध्यम से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। इस दौरान अस्पताल के प्रभारी, स्वास्थ्य चिकित्सा आयुष विभाग के चिकित्सक, अस्पताल के कोषाध्यक्ष सीमा जी, सैया दीदी अस्पताल के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

