Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मइयां सम्मान सभा के अयोजन स्थल बूढ़ीगोडा मैदान का विधायक सुखराम उरांव ने किया निरक्षण

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के बूढ़ीगोडा मैदान रविवार को मइयां सम्मान यात्रा के तहत सुबह साढ़े 10 बजे से सभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर बूढ़ीगोडा मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।

शुक्रवार की शाम झामुमो जिलाध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जहां पंडाल बने रहे कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, कैबिनेट मंत्री बेबी देवी, राज्यसभा सांसद महुआ माझी, सिहंभूम सांसद जोबा माझी, ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल रहेंगी।

उन्होंने कहा कि 28 की शाम 6 बजे सभी चक्रधरपुर पहुंचेगें । जहां पोटका पेट्रोल पंप से चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय तक रोड शो होगा। इस दौरान पोटका में भगवान बिरसा मुंडा, पवन चौक, शाहिद भगत सिंह चौक और प्रखंड कार्यालय बिरसा मुंडा को माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद रात्रि 8 बजे रेलवे कल्याण मंडप में रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन होगा। मौके जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *