Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूर्वी सिंहभूम जिले के मनरेगा कर्मियों का डीसी ऑफिस के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, वादा निभाओ – स्थायीकरण करो के नारों के साथ कामकाज ठप

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम की झारखंड राज्यमनरेगा कर्मचारी संघ जिला इकाई कीअनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार से शुरू होचुकी है. वादा निभाओ, स्थायीकरण करो के नारेके साथ डीसी ऑफिस के समक्ष धरने पर बैठे है.इस संदर्भ में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुराईहेंब्रम ने बताया कि झारखंड राज्य मनरेगाकर्मचारी संघ पूरे जिले में धरने पर बैठे है. इसदौरान कामकाज पूरी तरह से बाधित रहा.

उन्होनेबताया कि वे 17 वर्षों से मानदेय पर अपनी सेवादे रही है और वे स्थाईकरण की माग कर रह ह.मुख्यमंत्री के द्वारा संविदा संवाद एवं रात्रि चौपालमें उनकी मांगों को उचित बताकर समर्थन भीकिया गया तथा सेवा स्थायी करने का वचन दियागया. इसके बावजूद उनकी मांगे पूरी नहीं की गयी,जिससे मनरेगा कर्मियों में भारी आक्रोश है.मनरेगा कर्मियों ने कहा कि इस सरकार ने अपनेकार्यकाल में झूठे आश्वासनों के अलावा कुछ नहींदिया.

ग्रामीण विकास मंत्री का आवास घेराव,विधानसभा घेराव, 100 किलो मीटर पद यात्रा,मुख्यमंत्री आवास घेराव सभी जिला मुख्यालयों मेंधरना प्रदर्शन होने के बावजूद कोई कार्यवाही नलेना, सरकार की निरंकुशता को दर्शाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *