खरसावां के राजमहल परिसर में उत्कल सम्मेलनी के उडिया शिक्षक शिक्षकों की मासिक बैठक संपन्न

खरसावां के राजमहल परिसर में उत्कल सम्मेलनी के उडिया शिक्षक शिक्षकों की मासिक बैठक जिला परिदरशक सुशील सारंगी की अध्यक्षता में की गई बैठकों में शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए श्री सारंगी में कहां की उड़िया भाषा साहित्य की रक्षा करना शिक्षकों का परम कर्तव्य है यदि शिक्षक अपने कर्तव्यों का निरबहन इमानदारीपूर्वक करते हैं तो भाषा संस्कृत का विकास अवश्य होगा।

उन्होंने कहा कि उड़िया भाषा साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार लाए। और शिक्षक समय पर स्कूल में पहुंचे शैक्षणिक कार्य में आदेशों की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उडिया मातृभाषा में बच्चों को शिक्षा देकर उत्कल सम्मेलनों के उद्देश्यों को पूरा करना है। बैठक में शिक्षक शिक्षकों के पठन पाठन कार्य का बारी-बारी से मूल्यांकन किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष 9 अगस्त उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरसावां के परिसर में पौधारोपण किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से सुशील कुमार सारंगी, रंजीत मंडल, पुष्पा पुष्टि, चंद्रभानु प्रधान, सुष्मिता प्रधान, रचिता मोहंती, रंजीता मोहंती, पद्मासनी प्रधान, भारत चंद्र मिश्रा, वंदना दास, सपना टोप्पो, झुमी मिश्रा, कनिता दे अर्चना प्रधान, सविता विषय, बबीता मंडल आदि उपस्थित थे।
