Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को मातृभाषा दिवस मनाया गया

सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को मातृभाषा दिवस मनाई गई । इस मौके पर उत्कल सम्मेलनी ओड़िया शिक्षक -शिक्षिकाओं ने अपने विद्यालय परिसर पर ओड़िया छात्र-छात्राओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर मधुवर्ण बोध पुस्तक वितरण किया। इस क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय वार्ड नंबर- 2 में जिला उत्कल सम्मेलनी सचिव अजय प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित होकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण किए।

इस अवसर पर अजय प्रधान ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दिया है। समाज के सभी लोगों से अपील किया है कि अपने बच्चों को अपने मातृभाषा में पठन पाठन कराएं। इस अवसर पर उत्कल सम्मेलनी ओड़िया शिक्षिका ज्योत्सना महापात्रा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *