Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर के मृतकों के परिवार से मिलने पहुंची सांसद गीता कोड़ा

कल टाटा रांची हाइवे पर स्तिथ चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी के समीप बेहद हृदय बिदारक दुर्घटना घटना घटी, जिसमे आदित्यपुर के चार नवयुवकों की दर्दनाक मृत्यु हो गई,घटना में मृतकों के परिवारों से आज सिंहभूम लोकसभा की सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की,श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा यह अपूरणीय छती है,मृतक परिवारों के दुख को शब्दों में बयान करना कठिन है।

उन्होंने कहा इस दुखद घटना से भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता मर्माहत है,और शोकसंतप्त परिवार के साथ खड़ा है।घटना पर दुख जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री उदय सिंहदेव ने कहा यह घटना बहुत बड़ी घटना है,कुछ दिनों पहले भी इसी इलाके के छः नवयुवकों की दुर्घटना में मृत्यु हुई थी, ऐसी घटनाओं से परिवार के साथ साथ समाज की भी छती होती है,जिला प्रशासन से उन्होंने मांग किया की ऐसी घटना भविष्य में न हो इसके लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है।

श्रीमती गीता कोड़ा के साथ आदित्यपुर के उप महापौर श्री बॉबी सिंह,रमेश हांसदा,अमितेश अमर,मनोज तिवारी,राकेश मिश्रा,सतीश शर्मा,मनोज राय,रिंकू राय,रितिका मुखी,निरंजन मिश्रा,कृष्णमुरारी झा,प्रकाश रंजन,अनुराग श्रीवास्तव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *