सांसद गीता कोड़ा ने कोर्ट में किया सरेंडर…
रांची–सांसद गीता कोड़ा ने आज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी केके मिश्रा की कोर्ट में सरेंडर किया। उनपर आयकर रिटर्न नहीं भरने का इल्जाम था। गीता कोड़ा को 10 हजार के दो निजी मुचलकों पर जमानत दे दी। इससे पहले बीते महीने गीता कोड़ा को अपर न्यायायुक्त की अदालत ने अग्रिम जमानत की सुविधा दी थी। साथ ही निर्देश दिया था कि एक महीने के अंदर संबंधित कोर्ट में सरेंडर कर जमानत ले लें। उसी दिशा-निर्देश पर सांसद गीता कोड़ा ने कोर्ट में सरेंडर कर जमानत ली।

यहां याद दिला दें कि आयकर विभाग ने गीता कोड़ा के खिलाफ चार जनवरी 2012 में केस दर्ज किया था। गीता कोड़ा पर 2009-10 में आयकर रिटर्न नहीं भरने और उसकी सही जानकारी नहीं देने का इल्जाम था।
MP Geeta Koda surrendered in court…
