Mumbai 26/11 Attack: 16 साल पहले जब सहम गया पूरा देश

26 नवंबर 2008.. ये वो काला दिन था, जब पाकिस्तान से आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई पर हमला कर दिया था और 4 दिनों तक गोलीबारी के अलावा कई जगहों पर विस्फोट किए थे. इस हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जबकि 600 ज्यादा लोग घायल हुए थे।

मुंबई को हिलाकर रख देने वाले इस हमले के 16 साल बीत चुके हैं, लेकिन इसकी यादें अब भी ताजा हैं और इसकी तस्वीरें देखकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं. 4 दिन के ऑपरेशन में भारतीय सुरक्षाबलों ने 9 आतंकियों को मार गिराया था, जबकि आमिर अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था, जिसे 2012 में फांसी दी गई थी।
