Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ, माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने सदर अस्पताल में बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिला कर किया शुभारंभ

चाईबासा : चाईबासा सदर अस्पताल में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री दीपक बिरुवा शामिल हुए। मंत्री जी ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में जिले में 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी अभिभावक व लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएं। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए प्रेरित करें। वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर सुशांतो माझी ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 3 दिन तक चलेगा।

रविवार को निर्धारित बूथ स्तर पर और 26 व 27 अगस्त को पोलियो खुराक से छूटे हुए 0 से 5 साल तक के बच्चों को घर-घर पहुंचकर कर्मचारियों द्वारा पिलाई जाएगी। जिले के सभी गांवों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका समेत अन्य स्टाफ घर-घर पहुंचकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का काम करेंगे। कार्यक्रम को जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सूरेन ने भी संबोधित किया। अंत में आरडीडीई डॉक्टर विजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया। मंच का संचालन डीडीएम दीपक कुमार ने किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *