काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला के इग्नू अध्ययन केंद्र 3630 में रविवार को केंद्र की कार्य योजना को लेकर आवश्यक मीटिंग…
सरायकेला: काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला के इग्नू अध्ययन केंद्र 3630 में रविवार को सहायक समन्वयक प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में अध्ययन केंद्र के काउन्सेलर्स के साथ केंद्र की कार्य योजना को लेकर आवश्यक मीटिंग रखी गई। मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि प्रति रविवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक इग्नू केंद्र में अध्ययनरत शिक्षार्थियों के लिए काउंसलिंग क्लासेस संचालित की जायेगी जिसमें शिक्षार्थियों की उपस्थिति पर जोर दिया गया।

इग्नू अध्यययन केंद्र 3630 में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पी.जी. डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री उपलब्ध है, विभिन्न प्रमोशनल मीटिंग कर इसकी जानकारी फैलाने एवं इस सम्बधित जागरुकता लाने पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षार्थी समय पर अपना असाइनमेंट जमा करे और उसका मूल्यांकन भी समय पर हो इसपर निर्णय लिया गया। सभी काउन्सेलर्स ने यह प्रस्ताव रखा कि इग्नू अध्ययन केंद्र 3630 में अध्ययनरत शिक्षार्थियों की परीक्षा भी इसी केंद्र में हो जिसपर रिजीनल सेंटर से अनुमति लेने की बात की गई। शिक्षार्थियों को अध्ययन केंद्र से हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।

31 मार्च को जुलाई 2023 सत्र के शिक्षार्थियों का असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तारीख थी जिसको लेकर अध्ययन केंद्र में काफी संख्या में विद्यार्थी का आवागमन रहा। बैठक में मुख्य रूप से अमलेश कुमार सिन्हा, चन्द्रशेखर राय,डॉ. बैष्णव चरण मुखी, हिमांशु साहू, अमीर कुमार राउत, संजय उराँव व राम तियु समेत अन्य उपस्थित रहे।
