Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खबर झारखंड :- 15 फरवरी को झारखंड का बजट: 9 फरवरी से शुरू हो सकता है बजट सत्र, सत्र में कुल 14 बैठकें होगी, जानिये क्यों इस बार पहले खत्म होगा सत्र :-

खबर झारखंड :- 15 फरवरी को झारखंड का बजट: 9 फरवरी से शुरू हो सकता है बजट सत्र, सत्र में कुल 14 बैठकें होगी, जानिये क्यों इस बार पहले खत्म होगा सत्र :-*रांची। झारखंड के 2024-25 का बजट 15 फरवरी को पेश होगा। राज्य सरकार बजट की तैयारी में जुटी है। हालांकि अभी विधानसभा सचिवालय ने औपचारिक अधिसूचना जारी नहीं की है, लेकिन खबर है कि 9 फरवरी के बजट सत्र की शुरुआत होगी। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी। 29 फरवरी तक बजट सत्र चलेगा इस सत्र में कुल 14 कार्यदिवस होंगे। 10, 11, 14, 17, 18, 24 और 25 फरवरी को सत्र नहीं होगा।

सत्र के दौरान 12 फरवरी को चालू वित्तीय वर्ष का तृतीय अनुपूरक बजट पेश होगा।जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव की अधिसूचना मार्च में जारी हो सकती है, लिहाजा बजट सत्र सभी राज्यों में इस बार फरवरी महीने में खत्म किया जा रहा है। राज्य सरकार पहले ही विधानसभा के बजट सत्र की तैयारी में जुटी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने भी बजट सत्र को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की थी।

बजट सत्र की जो खबरें आयी है, उसके मुताबिक 13 फरवरी को राज्य का आर्थिक सर्वे आयेगा, वहीं 15 फवरी को बजट पेश किया जायेगा।बजट के बाद बजट पर विभागवार चर्चा होगी और फिर उसे पास किया जायेगा। वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव लगातार पांचवीं बार बजट पेश करेंगे। हेमंत सोरेन सरकार के इस कार्यकाल का यह अंतिम बजट होगा। बजट सत्र में राज्य में चार और निजी विश्वविद्यालय खोले जाने का विधेयक पेश होगा। अभी राज्य में 17 निजी विश्वविद्यालय है।

News Jharkhand:- Budget of Jharkhand on 15th February: Budget session can start from 9th February, there will be a total of 14 meetings in the session, know why the session will end earlier this time:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *