पाँच सितारा होटल में NRI महिला से दुष्कर्म, आरोपी है निजी कंपनी का सीईओ, एफआईआर दर्ज
नई दिल्ली।देश की राजधानी नई दिल्ली में सुरक्षा के लिहाज से अति महत्वपूर्ण इलाका चाणक्यपुरी के एक पांच सितारा होटल में एक निजी कंपनी के सीईओ द्वारा एक एनआरआई महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में भारतीय मूल की एक अमेरिकी नागरिक से प्राप्त शिकायत के आधार पर चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला का आरोप है कि 14 सितंबर 2023 को नई दिल्ली जिले के एक पांच सितारा होटल में आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

शिकायत के अनुसार महिला जिस कंपनी में सहायक महाप्रबंधक के रूप में काम कर रही है,उसी कंपनी में आरोपी सीईओ है। वह उसके चाचा को जानती थी और उसने उसे यह नौकरी दिलाने में उसकी मदद की थी।पीड़ित एनआरआई महिला ने दिल्ली पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।अधिकारी ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों के आधार पर आगे की जांच जारी है।फिलहाल, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दिल्ली के चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक,भारतीय मूल की महिला अमेरिका में रहती है और एक मल्टीनेशनल कंपनी में बड़े पद पर है।आरोपी उसी कंपनी का सीईओ है और दोनों काम के सिलसिले में अक्सर मिलते रहते थे।इसी दौरान एक फाइव स्टार होटल में 14 सितंबर को दोनों की मुलाकात हुई थी जिसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसका शारीरिक शोषण किया था।पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग किया है और वह उस पर विश्वास करती थी।महिला ने सख्त से सख्त सजा की मांग करते हुए दावा किया है कि उसके पास पर्याप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्य हैं। महिला ने पुलिस को दिए बयान में यह भी कहा है कि आरोपी से उसकी पहले भी मुलाकात हुई थी।इसी विश्वास के आधार पर वह उससे मुलाकात करने के लिए गई थी। अधिकारी ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों के आधार पर आगे की जांच जारी है।

NRI woman raped in five star hotel, accused is CEO of private company, FIR registered
New Delhi: A case of alleged rape of an NRI woman by the CEO of a private company has come to light in a five-star hotel in Chanakyapuri, a very important security area in the country’s capital New Delhi. A Delhi Police official said that an FIR has been registered in this case under Section 376 of the Indian Penal Code at Chanakyapuri Police Station on the basis of a complaint received from an American citizen of Indian origin. According to media reports, a senior officer said The woman alleges that the accused sexually assaulted her in a five-star hotel in New Delhi district on September 14, 2023. According to the complaint, the accused is the CEO of the same company in which the woman is working as an Assistant General Manager. She knew her uncle and had helped him get this job. The victim NRI woman has demanded strict action from the Delhi Police. The officer said that further investigation is going on based on the evidence on record. At present No one has been arrested in this case.

According to the complaint lodged at Chanakyapuri police station in Delhi, the Indian-origin woman lives in America and holds a senior position in a multinational company. The accused is the CEO of the same company and both used to meet frequently for work. Meanwhile, a Both of them met on September 14 in a five star hotel, after which the accused forcibly had physical relations with the woman and physically abused her. The police is currently investigating the case. The victim says that the accused has misused his position and she trusted him. The woman has demanded the harshest punishment, claiming that she has enough circumstantial evidence. The woman has also said in her statement to the police that she had met the accused earlier also. On the basis of this belief, she had gone to meet him. The officer said further investigation is underway based on the evidence on record.
