ओड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में फिर से होगी कंप्यूटर शिक्षण तथा वोकेशनल प्रशिक्षण के स्वरूप सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण भी प्रारंभ किया जाएगा।
जुसको के द्वारा ओड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में कंप्यूटर शिक्षण विद्यार्थियों को दिया जा रहा था जो लगभग 5 साल से साल से बंद हो चुका है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय के पूर्व प्राचार्य राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित श्रीमती संध्या प्रधान के प्रयास से प्राणिक हीलिंग क्लब जमशेदपुर के टीम के द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण का कार्य पुनः प्रारंभ करने की वीडा उठाया गया। टीम के द्वारा ओरिया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में एक कंप्यूटर प्रशिक्षक तथा वोकेशनल ट्रेनिंग के तहत सिलाई बुनाई सीखने के लिए एक प्रशिक्षक नियुक्त किया गया। विद्यालय में सरकार का दिया हुआ पांच कंप्यूटर पूर्व से उपलब्ध है मगर जो मेंटेनेंस के अभाव में काम नहीं कर पा रहा है, उसका मेंटेनेंस का जिम्मेदारी नेताजी सुभाष मंच के के द्वारा एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण संबंधित तकनीकी सहायता एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रमाण पत्र इजी टेक कोचिंग सेंटर के द्वारा देने की बात हुई है ।इस मौके पर प्रनिक हीलिंग के टीम से सरमिना पारीक, नीतू गर्ग ,रवीना कुमार , विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्रीमती संध्या प्रधान, नेताजी सुभाष मंच के अध्यक्ष पीके नंदी, सचिव निकेश कुमार ,विद्यालय की प्राचार्य ममता झा, शिक्षिका नंदिता ,पूर्णिमा, प्रमिला, किरण पुष्पा तथा ग्राम शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष उपस्थित थे इस अवसर पर संस्था के द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को 20,000 की राशि तथा विद्यार्थियों को धूप तथा बारिश से बचने हेतु 200 छाता वितरण किया गया।

Computer education was being given to the students in Odia Middle School Adityapur by JUSCO which has been closed for almost 5 years. For the all-round development of the students, with the efforts of Mrs. Sandhya Pradhan, the former principal of the school who was honored with the President’s Teacher Award, the team of Pranic Healing Club Jamshedpur took up the task of restarting computer training. The team appointed a computer instructor in Oriya Middle School, Adityapur and a trainer to learn sewing knitting under vocational training. Five computers given by the government are already available in the school, but the one which is unable to work due to lack of maintenance, the responsibility of its maintenance is given by Netaji Subhash Manch and after getting technical assistance and training related to computer training, certificate There has been talk of giving through Easy Tech Coaching Center. On this occasion Sarmina Pareek, Neetu Garg, Raveena Kumar from the team of Pranik Healing, Mrs. Sandhya Pradhan, former Principal of the school, PK Nandi, President of Netaji Subhash Manch, Secretary Nikesh Kumar, Vidyalaya Principal Mamta Jha, teachers Nandita, Poornima, Pramila, Kiran Pushpa and Vice President of Village Education Committee were present. On this occasion, an amount of 20,000 was distributed by the organization to the newly appointed teachers and 200 umbrellas were distributed to the students to protect them from sun and rain.
