Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के दलाइकेला में राष्ट्रीय व्याकरण दिवस पर व्याकरण पुस्तक के साथ पठन-पाठन सामग्री का किया गया वितरण, जिला पर्यवेक्षक सुशील षाड़ंगी हुए शामिल

खरसावां प्रखंड अंतर्गत दलाइकेला गांव में उड़िया भाषा साहित्य के विद्यार्थियों ने धूमधाम से राष्ट्रीय व्याकरण दिवस मनाया गया। इस दौरान सरायकेला खरसावां उत्कल सम्मेलनी के जिला पर्यवेक्षक सुशील षाड़ंगी के द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों में उड़िया भाषा अष्टम श्रेणी के बच्चों को साहित्य व्याकरण पुस्तक के साथ पठन-पाठन का सामग्री का वितरण किया गया।

मौके पर श्री सारंगी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व्याकरण दिवस के शुभ दिन के लिए शुभकामनाएं दिया। बच्चों को षाड़ंगी ने कहा कि प्रत्येक दिन विद्यालय के समय अनुसार उपस्थित होकर मन देकर पठन-पाठन करें अपने विद्यालय के शिक्षक ने जो भी विषय पढ़ाएंगे ध्यान से सुनकर शिक्षा ग्रहण करें अपना मातृभाषा साहित्य संस्कृति को रक्षा जरूरी है। उन्होंने बच्चों से कहा कि हर भाषा का समान सम्मान होना चाहिए। परंतु अपनी मातृभाषा, जो हमें बोलना सीखना है उसे भाषा को भी बराबर सम्मान देना चाहिए।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि व्याकरण पुस्तक में बहुत सारा ज्ञान मिलता है। बच्चों से उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षक के द्वारा व्याकरण किताब के चैप्टर पढ़ाने के बाद उसको अपने-अपने घर में पढ़ते समय दोबारा इसका अध्ययन करना चाहिए। मेरा आप सभी बच्चों के ऊपर पूर्ण विश्वास है कि एक दिन विद्यालय के साथ अपने गांव, राज्य एवं देश के नाम रोशन करेंगे। मौके पर उत्कल सम्मेलनी उड़िया भाषा शिक्षिका श्रीमती कुंती मंडल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *