Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

शनिवार 29 जून को आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय पर विशाल धरना प्रर्दशन

आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र में पानी के लिए मचे हाहाकार को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में एक अपात बैठक संपन्न हुई। बैठक में उदय सिंहदेव ने कहा कि लगता है आदित्यपुर नगर निगम आंख पर पट्टी बांधकर और कान में रुई ठूंस कर सोया हुआ है तभी उसे निगम क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या नहीं दिखती।

वर्तमान में स्थानीय विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री है,लेकिन निगम क्षेत्र का दुर्भाग्य है की लोगों को मूलभूत सुविधाओं तक के लिए मोहताज रहना पड़ रहा है, कुछ माह पूर्व मंत्री रहते हुए चंपई सोरेन जी ने पानी की समस्या को लेकर निगम और एजेंसी के अधिकारियों के साथ वार्ता कर स्थाई समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन अब उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद पानी की समस्या उल्टे और बिकराल हो चुकी है, पानी की समस्या और नगर निगम में ब्याप्त भ्रष्टाचार की समस्या को लेकर भारतीय जानता पार्टी ने निगम क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर जनआंदोलन करने का निर्णय लिया है।

आगामी शनिवार अर्थात् 29 जून को आदित्यपुर फुटबाल मैदान में महाजुटान होगा जहां से जनसमूह रैली के रूप में नगर निगम कार्यालय पहुंच कर बिशाल धारणा प्रदर्शन करेगा । जिससे प्रदेश के मुख्यमंत्री और निगम के अधिकारियों का नींद खुले | संपन्न हुए इस बैठक में भाजपा नेता सह नगर निगम के पूर्व उपमहापौर बॉबी सिंह,भाजपा नेता गणेश महाली, रमेश हँसदा, सुनील श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, राकेश मिश्रा, बिरेंदर सिंह, अमितेश अमर,संजय सरदार, कृष्णा प्रधान, देवेश महापत्रा, संजीव रंजन, ललन शुक्ला,अशोक सिंह, अमन श्रीवास्तव,पंकज सिंह, विजय सोनार सहित अन्य कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *