भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के लौहनगरी आगमन पर जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर किया भव्य स्वागत।
जमशेदपुर । शनिवार को भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वगात एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, फूलमाला एवं अंगवस्त्र भेंटकर संगठन महामंत्री का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और भाजपा जिंदाबाद के नारे का कार्यकर्ताओं ने उद्घोष कर भावनाएं व्यक्त की। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पुस्तक भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी का आभार जताया।

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष गुंजन यादव, नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, अमरजीत सिंह राजा, बिनोद राय, अभिमन्यु सिंह चौहान, अभिषेक डे, दिलीप पासवान, तेजेन्द्र सिंह जॉनी, संजीत प्रसाद चौरसिया समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
On the arrival of BJP Jharkhand State Organization General Secretary Karmaveer Singh at Lohanagar, the workers of Jamshedpur metropolis gave a grand welcome at Maharana Pratap Chowk.
