Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर के भीमखंदा मुण्डाकाटी में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शिव पूजा कमेटी भीमखंदा के द्वारा बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजनगर प्रखंड के अंतर्गत बाना पंचायत के गांव भीमखंदा मुण्डाकाटी में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शिव पूजा कमेटी भीमखंदा के द्वारा बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजन गया है, जिसमें बच्चों के लिए गणित रेस तथा सामान्य ज्ञान रेस रखा गया था। 9 से 12 वर्ष तक की आयु वर्ग के लिए गणित रेस में प्रथम स्थान देव प्रकाश , द्वितीय- सौरव तृतीय स्थान हिमांशु तथा सामान्य रेस में प्रथम स्थान सौरव महतो द्वितीय स्थान मोहित एवं तृतीय स्थान जीत महतो।

13 एवं 18 वर्ष आयु के लिए गणित रेस में प्रथम स्थान अमित महतो , द्वितीय स्थान विष्णु महतो एवं तृतीय स्थान ज्योति महतो तथा सामान्य ज्ञान रेस में प्रथम स्थान ज्योति महतो द्वितीय स्थान नमिता तृतीय स्थान अमित महतो ने हासिल किया।इस प्रतियोगिता में दूर दराज से आए बच्चों ने भाग लिया, बच्चों ने जबरदस्त उस्ताह देखने को मिला।सभी प्रतिभागियों को कमेटी की ओर से प्राइस पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में कमिटी के सदस्य – तपन महतो, रुद्र प्रताप महतो , जगदीश महतो, सुनील महतो, संजीव महतो, युगल किशोर महतो, रितेश कुमार महतो , पिंटू महतो, सुभाष चंद्र महतो, जितेंद्र महतो, खगेन महतो, विजय महतो, आदित्य महतो ,पंकज महतो, पुरुषोत्तम महतो आदि का सहरनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *