Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा 5 क्विंटल लड्डू वितरण करने का निर्णय लिया गया।

भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष श्री सतीश पुरी जी ने जानकारी देते हुए कहा कि 500 वर्षों के लंबे काल अवधि के बाद प्रभु श्री राम की अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला के रूप में 22 जनवरी 2024 को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों होगी ।

इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर 5 क्विंटल लड्डू बाटे जायेंगें। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे जिले के अनेकों मंदिरों में भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर की साफ सफाई की गई है और यह स्वच्छता अभियान कार्यक्रम जारी है जो 22 जनवरी तक होगा ।जिलाअध्यक्ष श्री सतीश पुरी जी ने सभी जिला वासियों को अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की बधाई के साथ आग्रह किया है

कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान राम लाल की प्रमाण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी अपने घरों तथा आसपास के मंदिरों को सजाने में पूर्ण सहयोग करें और हर वर्ष की भांति जिस तरह से दीपावली मनाते हैं उससे भी बड़ी दीपावली खुशियों के साथ 22 जनवरी को मनाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *