Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा किया गया सम्मानित, पदाधिकारियों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर के पांच स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने घर जाकर सम्मानित किया । इस दौरान उन्होंने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें प्रेषित की। (आगे भी पढ़ें)

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर के इन पांच स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को सम्मानित करने के लिए जिला प्रशासन की टीम उनके घरों पर पहुंची

1. आदित्यपुर के स्वतंत्रता सेनानी श्री अखौरी बालेश्वर सिन्हा को अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम

2. बागबेड़ा की श्रीमती सरोज देवी, पति स्व प्रभाष चन्द्र ठाकुर को अंचल अधिकारी जमशेदपुर

3. साकची की श्रीमती सी. शुभलक्ष्मी, पति- स्व सी वी राव को भूमि सुधार उपसमाहर्ता धालभूम

4.बारीडीह की श्रीमती शैलजा सिन्हा, पति स्व कृष्णा नंद सहाय को विशेष पदाधिकारी, जेएनएसी

5. सोनारी निवासी श्रीमती नीलम शर्मा, पति-स्व अवतार सिंह को विशेष पदाधिकारी जेएनएसी ने सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *