राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान को लेकर जिला मुख्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का एक दिवसीय धरना
आज दिंनाक 24/9/2024 को भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष अजय पासवान जी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया.जिसमें जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन सौपा गया जिसमे विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने आरक्षण विरोधी बात की थी.विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में आरक्षण हटा देने की बात कही।

संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान का भाजपा के द्वारा पूरे देश में आक्रोश है।आरक्षण विरोधी यह वही धुन है जो राहुल गांधी का परिवार नेहरू के जमाने से गाता आ रहा है।गौरतलब है कि जवाहर लाल नेहरु सरकार ने 1956 में पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की काका कालेलकर रिपोर्ट को खारिज कर दिया।नेहरू ने 1961 में मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कहा कि आरक्षण से अक्षमता और दोयम दर्जे का मानक पैदा होता है।नेहरू ने जीवन भर डॉ. अंबेडकर के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें लोकसभा चुनाव में हराने के लिए हर तरह से साजिश रची।

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डालकर ओबीसी आरक्षण में देरी की।प्रधान मंत्री राजीव गांधी ने 1985 में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को “बुद्ध” कहा था।राजीव गांधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट का विरोध किया और 1990 में लोकसभा में ओबीसी आरक्षण का पुरजोर विरोध किया।मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि 2004-2010 के बीच कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में मुस्लिमों को आरक्षण देने के लिए 4 प्रयास किए। इसे OBC कोटा से अलग कर दिया और इस तरह OBC को उनके उचित अधिकार से वंचित कर दिया।कांग्रेस ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी इसी तरह के कदम उठाए थे।

उन्होंने बताया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने अब मुसलमानों को OBC सूची में शामिल कर लिया है।कांग्रेस सरकार ने 2010 में OBC की केंद्रीय सूची में OBC श्रेणी के तहत कुछ मुस्लिम समुदायों को आरक्षण प्रदान किया।कांग्रेस की सरकार ने जामिया मिलिया (2011) और एएमयू (1981) जैसे सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों को अल्पसंख्यक संस्थानों के रूप में वर्गीकृत किया गया, जिससे पिछड़ों को आरक्षण देने से इनकार कर दिया गया।

93वें संवैधानिक संशोधन (2005) के तहत अल्पसंख्यक संस्थानों को आरक्षण प्रदान करने से छूट दी गई। इस एक कदम से सैकड़ों संस्थानों से पिछड़े समुदायों के अधिकार छीन लिए गए।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से-भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के कोल्हान सह-प्रभारी संजीव रंजन उर्फ़ छोटू पासवान जिला प्रभारी ओम प्रकाश रजक,सूर्या देवी सुनीता देवी, श्याम दास, सदीप नायक, विमल मुखी,अभिषेक राम, राकेश कालिंदी, देवेंद्र कालिंदी बबलू बाउरी , विजय सोनार, सपन दास, चामु राम, आनंद प्रसाद,सोभा कालिंदी इत्यादि
