Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में NVC संडेबुरु एवं कुर्मी समाज के द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड खरसावां,पंचायत चिलकु,N,V,C,संडेबुरु फुटबॉल टूर्नामेंट कुर्मी समाज के द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष में एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया,इस मैच में मुख्य अतिथि माननीय विधायक के प्रतिनिधि सह समाजसेवी मांगीलाल महतो,विशिष्ट अतिथि खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह झारखंडी भाषा खतयानी संघर्ष समिति (JBKSS) के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा ने शिरकत किया।

मैच का उद्घाटन अतिथियों के द्वारा फुटबॉल को किक मारकर किया गया, इस मैच का विजेता रही लक्कड़बाद एफ०सी०,उप विजेता रही कोविड 19 नवाडीह, फाइनल मैच का फैसला चित पाठ के द्वारा फैसला किया गया।विजेता टीम को ₹25000 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।उप विजेता टीम को ₹15000 देकर नगद राशि पुरस्कृत किया गया। इस खेल में 28 टीम ने भाग लिया, तीसरा स्थान पर रही लक्ष्मी पोसी 9000 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया चौथा स्थान पर कुन्दरी लोंग डोरो एफ०सी० ₹9000 दिया गया, पांचवा स्थान RKC खरकाबाद एफ०सी० 5000 दिया गया, छटवां पुरस्कार झूमर तिरिल मोलाडी 5000 दिया गया, सातवा पुरस्कार जय मां पाऊंडी 5000 दिया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा खिलाड़ियों का संबोधित करते हुए कहा गया झारखंड सरकार हर क्षेत्र में खिलाड़ियों को मदद कर रही है।

विशिष्ट अतिथि खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा फुटबॉल खेल पूरा विश्व का लोकप्रिय खेल है, खेल के माध्यम से शरीर और मानसिक संतुलन स्वस्थ रहता है। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए यह भी कहा खेल के साथ कैरियर पर भी फोकस करें नशा जैसे बुराइयों से खिलाड़ियों को दूर रहना चाहिए नशा मनुष्य का शरीर बर्बाद कर देती है। कुर्मी समाज अपनी एकता का परिचय देते हुए इस खेल को पूरा झारखंड में परिचय का रूप दे रहे हैं। इस खेल से समाज में बुरे कुरीतियों को जड़ से खत्म करने का भी संकल्प लिया गया। इस खेल में मुख्य रूप से उपस्थित अध्यक्ष श्रीवास्तव महतो, सचिव दीपक महतो, कोषाध्यक्ष शेखर महतो ,सम्मानित कमेटी के सदस्य गण डॉक्टर जगदीश महतो मौके पर ऊपर दुगनी के पंचायत समिति सदस्य जगदीश महतो ,संजय स्पोर्ट के ओनर संजय महतो जी ,झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सदस्य नरेन महतो घनश्याम महतो,काफी संख्या में महतो समाज के ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

One day football competition organized by NVC Sandeburu and Kurmi community in Kharsawan on the occasion of Makar Sankranti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *