संविधान और जनतंत्र लागू करने की मांग को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान के बैनर तले जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
संविधान और जनतंत्र लागू करने की मांग को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान के बैनर तले जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया साथ ही अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा गया।

आदिवासी बहुल क्षेत्र में बढ़ते अंधविश्वास, बढ़ती कुर्तियां को समाप्त करने साथ ही संविधान और जनतंत्र लागू करने की मांग को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखान मुर्मू के नेतृत्व में भारत देश के सात राज्यों के विभिन्न जिला मुख्यालय, प्रखंड कार्यालय और पंचायत में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष भी प्रदर्शन किया गया।

जानकारी देते हुए आदिवासी सेंगल अभियान के सोनाराम सोरेन ने कहा कि आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के नाम पर चालू वंशानुगत नियुक्त माझी परगना आदि इसको नहीं मानते हैं राज तांत्रिक तानाशाही चलाते हैं जिससे आदिवासी गांव समाज गुलामी के जीवन को जीने को मजबूर हैं उन्होंने कहा कि अंधविश्वास हावी है डायन प्रथा के नाम पर महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है इन सभी समस्याओं के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी दोषी है उन्होंने बीडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द संविधान और जनतंत्र लागू करने की मांग की है।
