Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मनोहरपुर-नंदपुर में टुसू मिलन समारोह सह एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित|

मनोहरपुर – मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर सोमवार को नंदपुर में टुसू मिलन समारोह सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.बतौर मुख्य अतिथि मनोहरपुर(भाग-1)के जिप सदस्य जयप्रकाश महतो, अतिविशिष्ठ अतिथि के रूप में बीएसएनएल के सहायक अभियंता रंजित महतो के द्वारा टुसू प्रतिमा एवं खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ फ़ीता काटकर किया।

वहीं टुसू प्रतिमा प्रतियोगिता एवं खेल प्रतियोगिता में बालक, बालिकाओं ने 100 मीटर की दौड़, सुईधागा रेस,बोरा दौड़, मेंडक दौड़, जीके आदि समेत विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया.वहीं महिलाओं के लिए कुर्सी रेस एवं युवकों के लिए साईकिल रेस का आयोजन किया गया। वहीं टुसू प्रतिमा व खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि जयप्रकाश महतो, अतिविशिष्ठ अतिथि रंजित महतो के द्वारा पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए वेहतर खेलप्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर भगतसिंह महतो, कृष्णा सुरीन, लक्ष्मण गोप, कर्ण गोप, किशोर खलखो, मुन्ना महतो, लाल सुरीन, सुभाष गोप एवं आयोजन समिति के सदस्य समेत सैकडों की संख्या में खेलप्रेमीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *