Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

एक लाख कांवरियों ने श्रावण महीना के चतुर्थ सोमवार को भीमखंदा बुढ़ा बाबा में किया जलाभिषेक

शिव पूजा कमेटी भीमखंदा द्वारा श्रावण पूर्णिमा के चतुर्थ सोमवार को श्रवणी मेला एवं जलाभिषेक का आयोजन हुआ।सुबह 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उड़ीसा ,बंगाल, बिहार जमशेदपुर , दूसरे राज्यों से एवं विभिन्न गांव से लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

कमिटी की ओर से सभी कांवरियों को लाईन से जलाभिषेक करने की व्यवस्था किया गया। समिति की ओर से सभी भक्त एवं कांवरियों को नाश्ता , प्रसाद एवं शरबत की व्यवस्था किया गया। श्री रुद्र प्रताप महतो ने कहा कि श्रावण महीने के प्रत्येक सोमवार को हजारों की संख्या में कांवरियों जलाभिषेक करते हैं। श्रवण महीने के सभी सोमवार को कमेटी की ओर से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं शरबत दिया जाता है।

त्रेता युग में पांच पांडव अज्ञातवास के समय भीम द्वारा बनाया गया चूल्हा , अर्जुन द्वारा पूजे गए शिवलिंग , हाथी घोड़े के पंजे पत्थर पर लिखावट तथा अर्जुन द्वारा चलाए गए वाण से छेद हुआ अर्जुन का पेड़ मौजूद है जो आज भी जीवित है। नदी के बीच में स्थित शिवलिंग प्रतिदिन पूजा अर्चना होती है , जो सच्चे मन से पूजा अर्चना करते है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।

मेला में विभिन्न समितियों के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था किये।जेबीकेएसएस भी काॅवरियों के लिए सरर्वद ,चना गुड एवं प्रसाद वितरण किया गया। मेला को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष – रुद्र प्रताप महतो , सचिव – गोपाल महतो , कोषाध्यक्ष – तपन कुमार महतो सदस्य – अनिल कुमार महतो , मनोज कुमार महतो , सुभाष महतो , संजीव महतो , रूपेश महतो , पिंटू महतो , पुरुषोत्तम महतो , महावीर महतो , जगदीश महतो एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *