राजनगर प्रखंड के सनराइर्ज इंग्लिश स्कूल छोटाखिरी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन, प्रभातफेरी एवं संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन

राजनगर प्रखंड के सनराइर्ज इंग्लिश स्कूल छोटाखिरी में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन एवं प्रभातफेरी , संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विद्यालय के प्रार्चाय श्री सुनील कुमार महतो ने झंडा फहराया , झंडा फहराने के बाद सुनील कुमार महतो ने कहा कि भारत के इतिहास का यह महत्वपूर्ण दिन है। स्वतंत्र का गणराज्य बनाने और कानून का राज्य व्यवस्था करने के लिए 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

आज उन वीर, शहिदों स्वतंत्रता सेनानियो के त्याग और तपस्या से ये देश आजादी मिली है। जो हम आजादी के 75 वे वर्ष गांठ को मना रहे हैं । इसके बाद बारी-बारी से भाषण सहदेव महतो, बुद्धेश्वर महतो , अश्विनी कुमार महतो, प्रसाद ने विस्तार से दिये । संजय , मुन्ना , शिक्षित दास , संजय दास , देवेंद्र , महादेव , आशीष, दिपरंजन , अनीता , सरिता , उर्मिला , सीमा , सोनामनी , सुमन , माया आदि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन हरे कृष्णा ने किया। छात्र – छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिए। कुॅवर टुडू के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन का कार्यक्रम को समापन किया।
