Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के संतारी में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन आज से शुरू

खरसावाँ प्रखंड के संतारी गांव में कथावाचक पेंड्रा अमरकंटक धाम से पधारे श्री स्वामी राघवेंद्र आचार्य जी महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन शनिवार से शुरू हो गया। विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई कलश यात्रा।कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर धार्मिक परंपरा को निभाया।

पेंड्रा अमरकंटक धाम से पधारे श्री स्वामी राघवेंद्र आचार्य जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा से ही जीव का कल्याण है। जहां भागवत कथा का गुणगान होता है वहां प्रभु खुद दर्शन देते हैं। श्रीमद् भागवत कथा हमें भगवान श्री कृष्ण ने विश्व कल्याण के लिए जो संदेश दिया है उसकी आज समाज को जरूरत है। हमें हमेशा प्रभु सिमरन के साथ जोड़कर जीवन व्यतीत करना चाहिए।कहा कि सभी भक्तजनों से अपील है कि वह सपरिवार कथा श्रवण करें, क्योंकि आज की पीढ़ी को कथा सुनना बहुत ही जरूरी है। हम बच्चों में धार्मिक संस्कार देना चाहते हैं। उसी उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि आज की भागमभाग भरी जिंदगी में धार्मिक और नैतिक मूल्य कहीं गुम से हो गए हैं। ऐसे में लोगों को अपनी जड़ों की ओर वापस लौटना होगा। इसके लिए समाज में जागरूकता लाने की जरूरत है। समाज के हर व्यक्ति को अपनी संस्कृति और धार्मिक मूल्यों को सहेजने और उसे लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयास करना होगा। प्रतिदिन शाम 5 बजे से प्रभु इच्छा तक कथावाचक प्रवचन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *